Collection
Raag Miyan ki Malhar | Ustad Bismillah Khan | Shorts
Raag Miyan ki Malhar
The rain raga, on the shehnai.
- 1:00
- Ustad Bismillah Khan
From the video description
हेडफ़ोन लगाकर सुनिए—बारिश की फुहारों के बीच यह राग एक अलग ही अनुभूति देता है। बारिश का राग l मेघ मल्हार | उस्ताद बिस्मिल्लाह ख़ाँ साहब की शहनाई | VirasatNamaOfficial भारतीय शास्त्रीय संगीत में राग मेघ मल्हार वर्षा ऋतु का सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय राग माना जाता है। जब बादल घिरते हैं, धरती भीगती है और वातावरण में शीतलता फैलती है, तब इस राग की अनुभूति और भी गहरी हो जाती है। प्रस्तुत है भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह ख़ाँ साहब की शहनाई में राग मेघ मल्हार की एक मनमोहक प्रस्तुति। राग मेघ मल्हार क्या है? मेघ मल्हार "मल्हार" परिवार का एक प्रमुख राग है। भारतीय संगीत परंपरा में मल्हार के अनेक रूप मिलते हैं, जैसे— मियाँ की मल्हार मेघ मल्हार गौड़ मल्हार सूर मल्हार रामदासी मल्हार नट मल्हार इन सभी रागों का संबंध वर्षा ऋतु से माना जाता है, लेकिन मेघ मल्हार अपनी सहज, मधुर और प्रकृति-स्पर्शी अभिव्यक्ति के कारण विशेष स्थान रखता है।
Shared as published on YouTube. Read the full description
The collection
Ustad Bismillah Khan: Recordings and Remembrances
Rare recordings, ragas, jugalbandis and tributes to Bharat Ratna Ustad Bismillah Khan. This is where VirasatNama began, as Virasat-e-Bismillah.